फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Weighing started at the Nauwa Mahmoodpur sugarcane purchasing center after two days.

Sitapur News: नौवा महमूदपुर गन्ना क्रय केंद्र पर दो दिन बाद शुरू हुई तौल

Sun, 14 Dec 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Weighing started at the Nauwa Mahmoodpur sugarcane purchasing center after two days.
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। गन्ना क्रय केंद्र, नौवा महमूदपुर में हरगांव चीनी मिल के अधिकारियों ने रविवार को मामले का पटाक्षेप कराते हुए तौल शुरू करा दी। दो दिन बाद तौल शुरू होने से किसानों को राहत मिली। यहां कुछ किसान उतराई के विरोध करने पर तौल बंद करने का आरोप लगा रहे थे। मिल प्रशासन दो पक्षों का विवाद बता रहा है। मिल प्रशासन का दावा है कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन

अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड हरगांव का गन्ना क्रय केंद्र नौवा महमूदपुर में संचालित है। इस गन्ना क्रय केंद्र पर दो दिनों से तौल बंद थी। इस वजह से गन्ने से भरी कई ट्राॅलियां सेंटर पर खड़ी थीं। तौल न होने के कारण किसानों में भारी आक्रोश था। केंद्र में पर्ची चस्पा कर दी गई थी कि अनिश्चितकाल के लिए क्रय केंद्र बंद रहेगा। किसानों ने क्रय केंद्र पर गन्ना उतराई का विरोध करने पर तौल बंद किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हरगांव शुगर मिल के असिस्टेंट केन मैनेजर विजय प्रताप रविवार सुबह केंद्र पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की। पता चला कि गन्ना उतारने वाले मजदूरों को रसूलपुर के बबलू ने धमकाया तो मजदूर चले गए थे। मजदूरों के बगैर तौल ठप करनी पड़ी। सहायक गन्ना प्रबंधक विजय प्रताप ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। गन्ने की तौल शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed