फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water reached the edge of villages due to rise in water level

जलस्तर बढ़ने से गांवों के किनारे पहुंचा पानी

Fri, 29 Jul 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Water reached the edge of villages due to rise in water level
रेउसा इलाके में बढ़ता नदियों का जलस्तर। -संवाद - फोटो : SITAPUR
लहरपुर/रेउसा। तराई इलाके में शारदा व सरयू नदी का जलस्तर गुरुवार को फिर बढ़ गया। लहरपुर में नदियों के मुहाने पर दो घर आ गए है। इन लोगों को तहसील प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। यहां के लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रहीं हैं।
विज्ञापन

बिसवां तहसील में नदियों का जलस्तर गुरुवार को फिर बढ़ गया। गोलोक कोडर सहित कई गांवों के किनारे पानी पहुंच गया है। जलस्तर में इजाफा होने से ग्रामीणों की धड़कने बढ़ गईं हैं। तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों को पानी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसी तरह लहरपुर तहसील में दो घर कटान के मुहाने पर आ गए है। ग्राम परेवा निवासी राजेश व सुरेश के मकान से शारदा नदी से करीब 15 मीटर दूर बह रही है। इस पर तहसील प्रशासन ने इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार शशी बिंद द्विवेदी ने बताया कि दोनों परिवारों को ग्राम खनवापुर में बसाया गया है। उनके खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है। तहसीलदार ने बताया कि दो दिन पूर्व शारदा नदी की कटान के चलते राजेंद्र, अवधेश और इंद्रपाल के मकान शारदा नदी में समा गए थे। उन्हें प्रति परिवार सहायता राशि दी जाएगी। तहसीलदार ने ग्राम परेवा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नदी की स्थिति पर राजस्व कर्मियों द्वारा निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed