{"_id":"6463cfe359a3b8b6c60f4414","slug":"was-handed-a-bill-of-176-crores-lost-consciousness-sitapur-news-c-13-1-238845-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 1.76 करोड़ का थमाया बिल तो उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 1.76 करोड़ का थमाया बिल तो उड़े होश
Wed, 17 May 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 17 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पॉवर कॉर्पोरेशन के नए-नए कारनामे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक उपभोक्ता को महज तीन माह का 1.76 करोड़ रुपये का बिल थमा दिया। बिजली बिल की राशि देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए। इसी तरह कई ग्रामीणों के बिल भी लाखों में काट दिए गए। आक्रोशित होकर पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत की तो अब अफसर जांच करवाने की बात कह रहे हैं।
विद्युत वितरण मंडल प्रथम के तहत ब्लॉक खैराबाद के ग्राम भगवानपुर की आसिफा को 1.76 करोड़ रुपये का बिल थमा दिया गया। आसिफा ने बताया यह बिल महज तीन माह का आया है। घरेलू कनेक्शन है। इसको देखकर वह दंग रह गईं। इसी तरह गांव के कई ग्रामीणों के लाखों में बिल आ गए हैं। इन ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को पहुंचकर प्रदर्शन किया। उसके बाद डीएम अनुज सिंह से शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अफसरों को निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
14 दिन से गुल बिजली, नहीं सुन रहा कोई
भगवानपुर के ही इरफान, बब्लू, इशरत अली, नफीस आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में चार मई से बिजली गुल है। लाइन काफी पुरानी होने के चलते तार जल गए थे। दिन प्रतिदिन लोड बढ़ता जा रहा है। गांव में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसलिए क्षमता वृद्धि करते हुए नए तार डाले जाए। गांव में तत्काल विद्युत आपूर्ति शुरू की जाए।