फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Voting for the vacant posts of two municipal heads will be held on August 11

Sitapur News: दो पालिकाध्यक्ष के रिक्त पदों के लिए 11 अगस्त को मतदान

Thu, 17 Jul 2025 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Voting for the vacant posts of two municipal heads will be held on August 11
सीतापुर। जिले में नगर पालिका परिषद मिश्रिख और महमूदाबाद के अध्यक्ष का पद रिक्त है। इन दोनों पदों पर उप चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 19 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल होंगे और 11 अगस्त को मतदान होगा। मतगणना 13 अगस्त को होगी। चुनाव प्रक्रिया संबंधित तहसील मुख्यालय पर पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 31 जुलाई को सुबह 11 बजे से प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। 11 अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 13 अगस्त को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। यह कार्य सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम अभिषेक आनंद ने निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed