{"_id":"68996f73bd94c7590405762b","slug":"voting-amid-tight-security-for-by-election-of-misrikh-and-mahmoodabad-nagar-palika-president-in-sitapur-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका अध्यक्ष उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मिश्रिख और महमूदाबाद में मतदान जारी, निरीक्षण पर अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका अध्यक्ष उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मिश्रिख और महमूदाबाद में मतदान जारी, निरीक्षण पर अधिकारी
Mon, 11 Aug 2025 09:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:50 AM IST
सार
महमूदाबाद और मिश्रिख नगर पालिका अध्यक्ष पद पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। अधिकारी लगातार निरीक्षण पर हैं। आगे पढ़ें और जानें हर अपडेट...
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सीतापुर में महमूदाबाद और मिश्रिख नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक आठ फीसदी मतदान हुआ है। महमूदाबाद में 53 और मिश्रिख में 25 बूथों पर मतदान हो रहा है। महमूदाबाद के 52191 और मिश्रिख के 16790 मतदाता अपना नया अध्यक्ष चुनेंगे।
विज्ञापन
एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों निकायों को पांच-पांच सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही दो-दो जोन बनाए हैं। शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम अभिषेक आनंद , एसपी अंकुर अग्रवाल चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं एडीएम नीतीश सिंह, एएसपी उत्तरी आलोक सिंह व अन्य अधिकारी लगातार पर निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन