फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   volt line disrupted.

Sitapur News: इमली का पेड़ गिरा, 33 हजार लाइन ठप

Wed, 02 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
volt line disrupted.
संदना। रालामऊ गांव के पास बुधवार दोपहर 33 हजार लाइन पर इमली का पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण रालामऊ समेत आसपास के कई गांवों में बिजली गुल हो गई। पानी की मोटर बंद होने से पेयजल संकट खड़ा हो गया, वहीं उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर भी नहीं चल सके।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे रालामऊ गांव के पास इमली का पेड़ 33 हजार लाइन पर गिर गया। इससे बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए और क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, घटना की जानकारी बिजली विभाग को दे दी गई थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बिजली न आने से ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में पानी की मोटर नहीं चल सकी, जिससे पेयजल की समस्या बनी रही। उमस के कारण पंखे और कूलर बंद रहने से भी लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद संदना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही है। कभी 33 हजार लाइन में ब्रेकडाउन तो कभी फीडर में खराबी के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से पेड़ हटाकर लाइन की मरम्मत कराने और जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed