Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Villagers in Sandana suffer due to unannounced power cuts

Sitapur News: संदना में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल

Thu, 21 May 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 21 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Sandana suffer due to unannounced power cuts
संदना। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इससे हजारों लोग परेशान हैं। बार-बार बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सरवा पावर हाउस से रामगढ़, नगवा और गेंधारिया फीडर के करीब 150 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। शिवसागर, सीके यादव, धर्मेंद्र आदि ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इससे क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार बिना किसी पूर्व सूचना के कई-कई घंटे बिजली काट दी जाती है। दिन में लंबे समय तक कटौती होने के साथ रात में भी बार-बार बिजली जाने से लोगों की नींद खराब हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को दोपहर 02:20 बजे से 03:20 बजे तक आपूर्ति बंद रही। इसके बाद शाम 06:15 बजे से रात 08:15 बजे तक और फिर 08:20 बजे से रात 10:20 बजे तक रोस्टिंग की गई। जिसे बाद में बढ़ाकर रात 11:20 बजे तक कर दिया गया। यही नहीं 15 मिनट आपूर्ति मिलने के बाद रात 11:35 बजे से 12:40 बजे तक और 01:15 बजे से 03:45 बजे तक आपूर्ति बंद रही। बृहस्पतिवार सुबह 05:30 बजे से 06:10 बजे तक बिजली कटौती की गई। इसके बाद 08:15 बजे से 12:15 बजे तक रोस्टिंग की सूचना दी गई, हालांकि बिजली आपूर्ति करीब 09:30 बजे के आसपास शुरू हो सकी।
विज्ञापन

इस संबंध में सरवा उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि बढ़ते लोड और तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। विभाग की टीम समस्या दूर करने में लगी है। जल्द स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed