फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   villagers agitated, stopped passenger train

भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, रोकी पैसेंजर ट्रेन

Thu, 16 Jul 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Thu, 16 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

नाराज लोगों ने प्रदर्शन करते हुए मैलानी से ऐशबाग जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी पटरी पर बैठ गए। पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। आरपीएफ ने इस मामले में 150 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


गदनापुर गांव के निकट मानव रहित रेल क्रॉसिंग संख्या 89/ सी है। गांव से आने वाला रास्ता सीतापुर-लखीमपुर सड़क से जुड़ता है। गुरुवार को रेलवे के सहायक मंडल अभियंता सुरेंद्र कुमार वहां पहुंचे और उनके निर्देश पर रेलवे के कर्मचारी क्रॉसिंग से गुजरने वाले मार्ग पर गार्टर लगाने लगे।
विज्ञापन


रास्ता बंद होेते देख ग्रामीण भड़क गए और प्रदर्शन करते हुए रेल पटरी पर उतर आए। करीब साढ़े नौ बजे के आसपास मैलानी से ऐशबाग जा रही पैसेंजर ट्रेन गुजर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटरी पर भीड़ देख चालक को ट्रेन रोकनी पड़ी। सूचना मिलते ही एसडीएम बीएन यादव, सीओ राम सनेही, थानाध्यक्ष आरपीएफ अजय कुमार सिंह व हरगांव थानाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के काफी समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए। तब कहीं जाकर ट्रेन आगे बढ़ सकी।


इस दौरान करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। ट्रेन भी एक घंटे लेट हो गई। उधर, इस मामले में रेलवे ने 150 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed