फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Village roads and drains will be constructed with an investment of Rs 3 crore.

Sitapur News: तीन करोड़ से बनेंगी गांवों की सड़कें और नालियां

Thu, 23 Apr 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Village roads and drains will be constructed with an investment of Rs 3 crore.
सीतापुर। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के नौ काम कराए जाएंगे। इन पर तकरीबन तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये काम ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराए जाएंगे। शासन से इसकी अनुमति मिलने के बाद विभाग की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सिधौली विधानसभा क्षेत्र के गोंदलामऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत तौकलपुर में मुख्य सड़क से प्राथमिक विद्यालय तक सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसी ब्लॉक के ऊंचाखेड़ा में मुख्य सड़क से मिश्री लाल के घर, शंभू के घर से रामनरेश के घर और चंद्रिका प्रसाद के घर तक सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


कसमंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलोइया सीमा तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का निर्माण कराया जाना है। पहला ब्लॉक के ग्राम बिलौली बाजार में महमूदाबाद-बिसवां मुख्य मार्ग से बिलौली ग्राम तक सीसी रोड का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महमूदाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सियारूखेड़ा में मुख्य मार्ग से आइसक्रीम फैक्टरी के बगल से ग्राम लखनीपुर तक इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण होगा। सकरन ब्लॉक में रव्वापुर नेवादा मार्ग से गठियाखुर्द तक इंटरलाकिंग सड़क बनेगी। बिसवां ब्लॉक में ग्राम मसेनामऊ पेंटेड मार्ग से ग्रोसरपुर तक इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी। इसी ब्लॉक के नसीरपुर मुख्य मार्ग से बिसेडन के मजरा जोड़ईपुर तक इंटरलाकिंग सड़क बनाई जाएगी। कुतुबपुर मसेनामऊ मार्ग से ग्राम कालूपुर तक इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed