फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vehicle falls into ditch, elderly man dies, six injured

Sitapur News: वाहन खड्ड में गिरा, बुजुर्ग की मौत, छह घायल

Wed, 03 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 03 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Vehicle falls into ditch, elderly man dies, six injured
खड्ड में पलटा वाहन।
सिधौली। महमूदाबाद मार्ग पर सोमवार देर रात करीब दो बजे टड़ई नहर पुल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। छह अन्य को लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


खरवलिया गांव के मजरा बिहार पुरवा निवासी हरीश (35) की साली का लखनऊ के बख्शी का तालाब निवासी युवक से विवाह तय हुआ है। सोमवार को हरीश अपने रिश्तेदारों के साथ तिलक चढ़ाने बख्शी का तालाब गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब दो बजे टड़ई नहर पुल के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। हादसे में हरीश, शिवबचन (68), श्यामलाल (70), रमेश (40), उमेश (35), दिलीप (25) और प्रदीप यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शिवबचन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुरोध पर सभी को लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



सड़क पर अचानक सांड़ के आने की चर्चा

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों के अनुसार वाहन के सामने अचानक एक सांड़ आ गया था। उसे बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। वहीं, ग्रामीणों ने इस मार्ग पर निराश्रित गोवंशों को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरा होमगार्ड, दोनों पैर पर चढ़ गया पहिया, मौत


सिधौली। बिसवां चौराहे पर अटरिया थाने में तैनात एक होमगार्ड की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे होमगार्ड के दोनों पैरों पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।




रामपुर कलां के सैर गांव के मजरा सतल्लापुर निवासी रामकिशुन सिंह (45) अटरिया थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वह बाइक से मंगलवार रात ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। रामकिशुन सड़क पर गिरे तो ट्रक उनके पैरों को रौंदते हुए आगे निकला। इसमें रामकिशुन गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर में ही उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed