फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electric current surges through iron kiosk; youth dies.

Sitapur News: लोहे की गुमटी में उतरा करंट, युवक की मौत

Tue, 08 Sep 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 08 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Electric current surges through iron kiosk; youth dies.
आकाश
मिश्रिख। तहसील चौराहे पर सोमवार देर शाम लोहे की गुमटी खिसकाते समय उसमें करंट उतरने से युवक की मौत हो गई। करंट की चपेट में आए युवक को बचाने पहुंचे दुकानदार भी झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने सूखी लकड़ी व डंडों की मदद से दोनों को बिजली के संपर्क से अलग किया। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तहसील चौराहे पर भारतीय डाकघर के मुख्य गेट के पास मन्नू की लोहे की गुमटी में कंप्यूटर की दुकान है। ग्राम गोहरी अटवा निवासी आकाश राठौर (28) पिछले करीब तीन वर्षों से दुकान पर कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। सोमवार शाम वह रोज की तरह दुकान पर मौजूद था। बताया गया कि शाम को आकाश और दुकान मालिक मन्नू लोहे की गुमटी को थोड़ा खिसका रहे थे। इसी दौरान अचानक उसमें करंट उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट की चपेट में आते ही आकाश अचेत होकर गिर पड़ा। उसे तड़पता देखकर मन्नू बचाने के लिए दौड़े तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। बिजली का झटका लगने से वह दूर जा गिरे और झुलस गए। दोनों को करंट की चपेट में देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सूखी लकड़ी और डंडों की मदद से दोनों को गुमटी से अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed