{"_id":"608c43e58ebc3e0a8a525286","slug":"vaccination-news-sitapur-news-lko5762729186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 18 पार वालों को एक मई से कोरोना वैक्सीन लगने पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 18 पार वालों को एक मई से कोरोना वैक्सीन लगने पर संशय
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना महामारी के बीच एक मई से शुरू होने वाले 18 बरस से अधिक लोगों के टीकाकरण पर संशय बना हुआ है। कारण यह है जिले में अभी तक वैक्सीन नहीं पहुंची है। बड़ा सवाल ये है कि जब तक वैक्सीन नहीं है तब तक कैसे टीकाकरण हो सकता है? वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास 18 बरस से अधिक के लोगों का कोई डाटा भी उपलब्ध नहीं है। अफसरों का कहना है शाम तक वैक्सीन आने की उम्मीद भी कम ही है। ऐसे में एक मई से टीकाकरण शुरू होना बहुत मुश्किल लग रहा है।
कोरोना महामारी के दौर में केंद्र सरकार ने एक मई से 18 बरस से अधिक लोगों का टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके लिए राज्य सरकारें खुद ही दवा कंपनी को आर्डर देंगी। यह आर्डर मिलने पर ही वैक्सीन लगवाई जाएगी। शनिवार से टीकाकरण शुरू होना था। लेकिन अब इस पर संकट खड़ा हो गया है। जिले में अभी तक वैक्सीन नहीं आई है। जबकि इस समय जिले में 45 बरस से अधिक लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध है।
यह टीकाकरण रोजाना चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 45 बरस से अधिक लोगों की वैक्सीन 18 बरस वालों को नहीं लगाई जा सकती है। इसके लिए अलग से ही वैक्सीन आएगी। ऐसे में जब वैक्सीन ही नहीं है तो कैसे टीकाकरण होगा। इसलिए एक मई से टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद कम ही है। वहीं यह टीका जिले में 18 की उम्र पार चुके कितने लोगों को लगेगा। इसका भी कोई आंकड़ा अभी स्वास्थ्य विभाग के पास भी मौजूद नहीं है। अफसरों का कहना है कि जानकारी जुटाई जा रही है। जब वैक्सीन आ जाएगी। उसके बाद ही टारगेट तय किया जाएगा।
विज्ञापन
टीका आने में लग सकती है देरी
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कोरोना की वैक्सीन देश में सिर्फ दो ही दवा कंपनी बनाती है। कई राज्य सरकारों ने एक साथ आर्डर दे दिया है। ऐसे में कंपनियों को दवा बनाने में समय लगेगा। पहले लखनऊ वैक्सीन आएगी। उसके बाद इसे जिलेवार भेजा जाएगा। अभी तक लखनऊ ही वैक्सीन नहीं आई है तो जिले में कैसे टीकाकरण शुरू हो सकता है। इस वजह से टीकाकरण में देरी हो सकती है।
अभी तक नहीं हो सके हैं रजिस्ट्रेशन
18 बरस से अधिक उन्हीं लोगों को टीका लगेगा। जिन्होंने पहले से ही पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया होगा। लेकिन इस पोर्टल पर अभी तक एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। कारण यह है कि पोर्टल बंद चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी शासन से निर्देश मिले हैं 18 बरस से अधिक लोगों का अलग से पोर्टल बनाया जाए। इसलिए अब इस पोर्टल को बनाया जाएगा। अगर पहले ही शासन यह निर्देश दे देता तो पोर्टल बन गया होता।
नहीं पहुंची है वैक्सीन
एक मई से टीकाकरण तभी होगा जब हमे वैक्सीन मिल जाएगी। जितनी वैक्सीन मिलेगी। उतने ही पोर्टल पर पंजीकरण कराकर बंद कर दिया जाएगा। शासन ने अलग से पोर्टल बनाने के निर्देश दिए हैं। अब नए सिरे से पोर्टल बनाया जाएगा। उसके बाद ही टारगेट तय किया जाएगा। पहले शहरी उसके बाद ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण शुरू होगा। -डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ