{"_id":"6a63adabe0fcc0b883059f22","slug":"uproar-over-youths-death-at-private-hospital-sitapur-news-c-102-1-slko1053-160722-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: निजी अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: निजी अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा
Fri, 24 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
छोटेलाल भार्गव की फाइल फोटो व निजी अस्पताल में हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। -संवाद
बिसवां। कस्बे के निजी हॉस्पिटल में शुक्रवार को इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसवां के ग्राम कोटरा निवासी छोटेलाल (35) को बुखार व पेट संबंधी दिक्कत होने पर परिजनों ने दो दिन पहले शंकरगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को छोटेलाल की मौत हो गई। पत्नी सुनीता ने आरोप लगाया कि निजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने लापरवाही की है।
पति की हालत अगर गंभीर थी तो उन्हें रेफर करना था, लेकिन पैसे के लालच में निजी अस्पताल ने ऐसा नहीं किया। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन अस्पताल के बाहर हंगामा करने लगे। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पत्नी सुनीता ने बताया कि चिकित्सकों ने छोटेलाल को पीलिया होने की बात बताई थी।
डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय जांच कमेटी
बिसवां के सीता हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले में डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें एसडीएम न्यायिक बिसवां सर्वेश कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार देशमणि और सीएचसी अधीक्षक बिसवां डॉ. अमित कपूर शामिल हैं। यह कमेटी 24 घंटे में अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।