UP NEWS : लखनऊ में धोखाधड़ी से एटीएम बदलकर निकाले रुपये, 4 अंतर्जपदीय ठग गिरफ्तार
एसओजी निरीक्षक सत्येन्द्र विक्रम सिंह को पूछताछ में बताया कि वह चारो (घटना में प्रयुक्त वाहन) से घूम घूम कर लोगो की रेकी करते हैं।
विस्तार
सीतापुर में धोखाधड़ी से लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का बृहस्पतिवार को एसओजी व सिधौली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। सभी सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, बहराइच व उन्नाव में सक्रिय थे। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार ने बताया कि उन्नाव के मौरावां थानां क्षेत्र के छोटी गौरी निवासी आशीष पाल, अजय मिश्रा पुत्र महेन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम अतरहर थाना खीरो जनपद रायबरेली, सूरज सिंह पुत्र स्व0 शैलेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पूरा चांद थाना औरास जनपद उन्नाव और हिमांशु राव पुत्र स्व0 रामासरे निवासी ग्राम वासुदेव खेडा थाना मौरावा जनपद उन्नाव को सैनी मैरिज हॉल के सामने से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कुल 80 विभिन्न बैंको के ATM कार्ड व कुल 12,000/- रुपये, व एक डिजायर कार संख्या UP32XN7323 जिस पर UP32QN3843 की नम्बर प्लेट लगी है, बरामद हुई है।
घूमकर करते थे रेकी
एसओजी निरीक्षक सत्येन्द्र विक्रम सिंह को पूछताछ में बताया कि वह चारो (घटना में प्रयुक्त वाहन) से घूम घूम कर लोगो की रेकी करते हैं, जहां मौके देखते हैं, जैसे एटीएम कार्ड को किसी भी बहाने से धोखा करके व्यक्ति के ATM कार्ड से बदल लेते है। इस दौरान एक लोग एटीएम के बाहर खड़े होकर बाहरी लोगों पर नजर रखते है। एक लोग नंबर प्लेट बदली हुई गाड़ी में ड्राइवर सीट पर बैठकर भागने की स्थिति में रहते है। फिर बदले गये कार्ड से अन्य ATM में जाकर रुपये निकालते/खरीददारी करते है।
यह भी बताया कि उन्होंने 25 सितंबर को मिलकर मिश्रित रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम मे मौजूद एक व्यक्ति का एटीएम बदल लिया था और मिश्रित रोड पर ही स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से उस व्यक्ति के खाते से 33000 निकाले लिए थे। इसी तरह कस्बा बिसवा में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से धोखे से एक व्यक्ति का एटीएम बदल लिया था और फिर उसके खाते के 148000 रुपये एटीएम से निकाले थे। बताया कि चारों ने मिलकर पहले भी लखनऊ, बहराईच, उन्नाव, कानपुर में भी कईं लोगों के साथ एटीएम बदलकर धोखाधड़ी कर पैसे निकाले हैं।