फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP: Man murdered in Sitapur after objecting to the cutting of trees; accused dismembered the body and discarde

यूपी: सीतापुर में लकड़ी काटने से मना करने पर युवक की हत्या, आरोपी ने अलग-अलग काटकर फेंके थे अंग

Sun, 18 Oct 2026 05:54 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, सीतापुर
अमर उजाला, सीतापुर Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 18 Oct 2026 05:54 PM IST
सार

सीतापुर के तालगांव क्षेत्र से दस दिन पहले लापता 18 वर्षीय हीरालाल का शव लहरपुर के पतवारा गांव में खेत से टुकड़ों में बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में लकड़ी काटने से मना करने पर विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
UP: Man murdered in Sitapur after objecting to the cutting of trees; accused dismembered the body and discarde
हीरालाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तालगांव कोतवाली क्षेत्र से दस दिन पहले लापता हुए 18 वर्षीय युवक हीरालाल का शव शनिवार रात लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के पतवारा गांव में एक खेत में टुकड़ों में बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर शव के अलग-अलग हिस्से बरामद किए गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सात अक्टूबर से लापता था युवक

तालगांव क्षेत्र के भुलभुलिया मजरा दनियालपुर निवासी छत्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका इकलौता बेटा हीरालाल सात अक्टूबर को लहरपुर के मजाशाह चौराहे स्थित मजदूरी अड्डे पर काम की तलाश में गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पिता के अनुसार, शारदा नहर रेगुलेटर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में हीरालाल साइकिल चलाता दिखाई दिया था। उसके पीछे अकैचनपुर टप्पा निवासी लवलेश बैठा था। छत्रपाल ने लवलेश पर बेटे की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी काटने से मना करने पर हत्या की आशंका

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर पतवारा गांव के खेत में शव फेंकने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव के अलग-अलग हिस्से बरामद किए। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि लकड़ी काटने से मना करने को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed