{"_id":"6ad3c420c9c706090b02cbe5","slug":"sn-hospital-sealed-after-banned-medicines-found-sitapur-news-c-102-1-slko1053-166087-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर एसएन हॉस्पिटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर एसएन हॉस्पिटल सील
Sun, 18 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। नगर क्षेत्र में नहर कॉलोनी के निकट संचालित एसएन हॉस्पिटल को शनिवार को तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सील कर दिया। जांच के दौरान अस्पताल में प्रतिबंधित दवाएं मिलने और पंजीकरण समेत आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर जांच टीम अस्पताल को सील कर बंद कराने की कार्रवाई की। टीम ने प्रतिबंधित दवाओं को जब्त कर नमूने लैब जांच के लिए भेजे हैं।
सीएमओ के निर्देश पर तहसीलदार मनीष त्रिपाठी और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी के नेतृत्व में संयुक्त टीम शनिवार को अस्पताल पहुंची। अधिकारियों ने अस्पताल के अभिलेखों और वहां उपलब्ध दवाओं की जांच की। इस दौरान अस्पताल संचालक पंजीकरण सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल के खिलाफ आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत मिली थी।
शिकायत में सीजर, प्रसव और अन्य उपचार अवैध तरीके से किए जाने के आरोप लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर कराई गई जांच में में खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान डॉ. गोविंद गुप्ता, डॉ. प्रणव और फार्मासिस्ट डीसी गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।