फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Murder committed out of enmity; four arrested, including two women

Sitapur News: रंजिश में हुई थी हत्या, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Murder committed out of enmity; four arrested, including two women
कमलापुर। लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर लुधौरा निवासी मनोज (35) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार से धरने पर बैठे परिजन शनिवार को एसपी से मुलाकात के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद सुबह नौ बजे करीब मनोज का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

लुधौरा निवासी मनोज बृहस्पतिवार शाम बाजार से घर लौट रहे थे। गांव के पास हाइवे पर आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी गुड़िया की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी। परिजनों ने एक अन्य युवक पर भी आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। शनिवार को पुलिस ने शुभम सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, कल्पना सिंह और सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी नरेंद्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रंजिश में गई मनोज की जान
एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। वर्ष 2024 में धीरेंद्र के बेटे शिवम की हत्या हुई थी। इस मामले में मनोज के चाचा के परिवार के लोग जेल गए थे। इसके अलावा वर्ष 2019 में मनोज के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस इस पुरानी रंजिश को हत्या की वजह मानकर मामले की जांच कर रही है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed