फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Elder brother murdered by being bludgeoned with a brick while the perpetrator was intoxicated

Sitapur News: नशे में बड़े भाई को ईंट से कूंचकर हत्या

Sun, 18 Oct 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Elder brother murdered by being bludgeoned with a brick while the perpetrator was intoxicated
मिश्रिख। जालेपारा गांव में शुक्रवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर ईंट और डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। दोनों भाइयों के बीच शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ था। वारदात के बाद घायल राममूर्ति खून से लथपथ गांव के खड़ंजे पर पड़ा मिला। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। बताया कि आरोपी हत्या के बाद घर में जाकर सो गया। दोनों शराब पीने के आदी थे। ग्रामीणों ने आरोपी शत्रोहन को सुबह गांव से बाहर जाते देखा था। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जालेपारा निवासी राममूर्ति (40) शुक्रवार रात अपने छोटे भाई शत्रोहन (35) के साथ घर के बाहर खड़ंजे पर झगड़ रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर शत्रोहन ने राममूर्ति के सिर पर ईंट और डंडे से हमला कर दिया। हमले में राममूर्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी वहां से घर चला गया। घायल राममूर्ति रातभर खून से लथपथ खड़ंजे पर पड़े रहे। शनिवार सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें मृत अवस्था में देखकर इसकी जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और मौके से ईंट बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

मृतक के पिता परसू ने बताया कि दोनों बेटे शराब पीने के बाद आए दिन आपस में झगड़ा करते थे। कई बार उनके साथ भी मारपीट की जाती थी। शुक्रवार को भी दोनों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। राममूर्ति ने तीनों बेटों के बीच घर के बंटवारे की बात कही थी। रात में दोनों बेटे शराब पीकर फिर झगड़ने लगे। वह घर के अंदर सोने चले गए, जबकि दोनों बाहर विवाद करते रहे। सुबह पड़ोसियों से राममूर्ति के खून से लथपथ खड़ंजे पर पड़ा होने की जानकारी मिली।

पत्नी छोड़कर गई थी मायके

परसू ने बताया कि राममूर्ति का विवाह हो चुका था। उनके एक पुत्र भी है। हालांकि पत्नी से कुछ समय पूर्व विवाद हो गया था। इस वजह से उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर मायके चली गई थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed