फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP: Death of a police orderly in Sitapur; wife alleges APTC Commandant used to summon him to the bungalow and

UP: सीतापुर में फॉलोअर की मौत, पत्नी बोली- एपीटीसी कमांडेंट बंगले पर बुलाकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे

Wed, 15 Jul 2026 02:24 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 15 Jul 2026 02:24 PM IST
सार

सीतापुर में एक पुलिस फॉलोअर की संदिग्ध मौत के बाद उसकी पत्नी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर अवैध हिरासत, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना तथा आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
UP: Death of a police orderly in Sitapur; wife alleges APTC Commandant used to summon him to the bungalow and
सीतापुर में फॉलोअर की मौत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

खैराबाद थाना क्षेत्र के राजापुर चिलवारा गांव निवासी शैलेन्द्र पाल (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। शैलेन्द्र की पत्नी सरिता पाल ने एपीटीसी कमांडेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने, अवैध हिरासत में रखने और लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निलंबन की मांग की है।

विज्ञापन




सरिता पाल के अनुसार, उनके पति एपीटीसी कमांडेंट के सरकारी आवास पर सफाई का कार्य करते थे। आरोप है कि 25 जून को आवास से कुछ सामान गायब होने के शक में दो पुलिसकर्मी उन्हें सादे कपड़ों में घर से जबरन उठा ले गए। शैलेन्द्र को दो दिन तक अवैध हिरासत में रखकर पूछताछ की गई और उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


इसके बाद भी करीब 19 दिनों तक उन्हें रोज बंगले पर बुलाकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि प्रताड़ना की जानकारी किसी को देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP: Death of a police orderly in Sitapur; wife alleges APTC Commandant used to summon him to the bungalow and
शैलेन्द्र पाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कमांडेंट ने शैलेन्द्र से पैसों की मांग

पत्नी का यह भी आरोप है कि कमांडेंट ने शैलेन्द्र से पैसों की मांग की और उनका मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी अपने कब्जे में रख लिए। लगातार प्रताड़ना और दबाव से परेशान होकर शैलेन्द्र ने मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया।

परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सरिता पाल ने दावा किया कि चोरी के मामले में उनके पति का कोई नाम नहीं था। मुख्य आरोपी कोई दूसरा व्यक्ति था, जिसके पास से सामान भी बरामद हुआ था। इसके बावजूद उनके पति को निशाना बनाया गया।

 

SP बोले- मामले की जांच की जा रही 

घटना के विरोध में बुधवार को राजापुर चिलवारा गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से एसपी कार्यालय पहुंचे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र मिला है। आरोपों की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed