{"_id":"6016ec928ebc3e340b17681d","slug":"uncontrolled-tempo-overturns-six-injured-sitapur-news-lko562539638","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित टेंपो पलटा, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित टेंपो पलटा, छह जख्मी
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। खीरी के मैगलगंज से सवारी लेकर आ रहा एक टेंपो रविवार दोपहर महोली कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक मासूम बच्ची सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी महोली से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टेंपो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
खीरी के मैगलगंज से रविवार दोपहर एक टेंपो सवारी लेकर महोली जा रहा था। जब टेंपो महोली कोतवाली के निकट पहुंचा, तभी दोपहर करीब 12 बजे अचानक पलट गया। वाहन पलटते ही चालक भाग निकला।
इस हादसे में टेंपो सवार खीरी के मैगलगंज इलाके के नईबस्ती खखरा निवासी सादिया (45) पत्नी नसीर व उसकी आठ साल की बेटी सना, महोली के ब्रम्हावली निवासी आरती (33) पत्नी धर्मेंद्र व संजीव (35) पुत्र कौशल तिवारी, महोली के कारीपाकर निवासी प्रवीण (57) पुत्र शंभूदयाल, पिसावां के मूड़ासानी निवासी शांतिदेवी (60) पत्नी पुतान गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
इन लोगों को पुलिस ने फौरन सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी से सादिया को छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।