{"_id":"5d13b5738ebc3e3ca164d24b","slug":"ultimatum-of-mass-resignation-by-members-sitapur-news-lko467285972","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन की कार्यशैली से क्षुब्ध सभासद धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन की कार्यशैली से क्षुब्ध सभासद धरने पर बैठे
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। आदर्श नगर पालिका महमूदाबाद के सभासदों ने बुधवार को धरना दिया। सभासदों ने छह माह से पालिका अध्यक्ष के दफ्तर न आने का भी आरोप लगाया है। सदस्यों ने विकास कार्य बाधित होने व समस्याओं का समाधान न होने के कारण जिलाधिकारी से मिलकर सामूहिक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है।
सभासदों का आरोप है कि पालिका अध्यक्ष ममता सोनी करीब छह माह से दफ्तर नहीं आई हैं। जिससे पालिका की तमाम फाइलें व कार्य लंबित पड़े हैं। विकास कार्य अवरुद्ध हैं। जो भी विकास कार्य हो रहे, वे बेहद धीमी गति से मानक विहीन हो रहे है।
सभासदों का आरोप है कि नगर के लगभग सभी वार्डों में पेयजल का भारी संकट है। दर्जनों हैंडपंप खराब पड़े है। पालिका में वर्तमान समय में हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के लिए कोई भी ठेकेदार नहीं है। रमुआपुर में नाला निर्माण रुका होने के कारण जलभराव की समस्या हल्की बारिश होते ही हो जाती है।
विज्ञापन
कई बार अधिशाषी अधिकारी, एसडीएम व जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है। पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। सभासदों के बैठक कक्ष को स्टोर रूम बना दिया गया है। इसमें नगर में रखवाए जाने वाले कूड़ेदान भरे पड़े हैं। आरोप है रमुआपुर वार्ड में स्थित बाबा परमहंस मंदिर बन्नी के विकास कार्य के लिए धन आवंटित हुआ था।
धन आवंटन के बाद भी आज तक विकास कार्य शुरू नहीं कराए जा सके है। नगर क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद होने के बाद जनरेटर द्वारा स्ट्रीट लाइटें नहीं जलवाने व तमाम स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी होने से प्रकाश व्यवस्था बेहद खराब है। इस दौरान सभासद संघ अध्यक्ष राशिद कामरीन, उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्य, रिजवान, शिवनारायन, कदीर, बदर अहमद, शमसाद, मुनीर, शरीफ, नब्बू, सभासद प्रतिनिधि उमेश वर्मा, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
सभासदों के विभिन्न समस्याओं के कारण धरना देने व सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी की जानकारी मिली है। सभासदों की समस्याओं का समाधान जल्द कराया जाएगा।
- शैलेंद्र दुबे, ईओ