{"_id":"623cbafd0fe180456823a3cb","slug":"two-youths-died-due-to-electrocution-sitapur-news-lko6229940135","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर/सदरपुर (सीतापुर)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों की मौत से घरों में कोहराम मचा हुआ है।
मानपुर थाना क्षेत्र के बन्नीराय निवासी नेकलाल (30) पुत्र श्याम लाल गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के दक्षिण खेत की तरफ लगे गूलर के पेड़ से बकरियों के खाने के लिए पत्ते तोड़ने लगा। पेड़ के पास से ही हाईटेंशन लाइन गुजरी थी। इसकी चपेट में आकर वह झुलस गया। परिजनों ने उसे सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतक नेकलाल के तीन बच्चे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सदरपुर थाना क्षेत्र के गनेशपुर मजरे बकहुंआ बाजार निवासी प्रमोद कुमार (23) गुरुवार को घर में दोपहर पंखे का तार जोड़ रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। काफी प्रयास कर युवक को करंट से छुड़ाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन उसे महमूदाबाद सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।