{"_id":"615f37eb8ebc3eb34b14059e","slug":"two-year-old-girl-dies-of-fever-sitapur-news-lko599096931","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला अस्पताल में बुखार से एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई। बुखार से ग्रसित तीन व झटके आने के पांच बच्चे अस्पताल में और भर्ती हुए हैं। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। महोली इलाके की निहारिका (2) को बुखार के चलते चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां पर इलाज चल रहा था। लेकिन अचानक तबियत और खराब हो गई। थोड़ी ही देर में निहारिका की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कई दिनों से बुखार आने के बाद हालत में सुधार नहीं हो रहा था।
इसके अलावा शहर कोतवाली इलाके के पूर्वपुर निवासी नैन्सी (5), रामकोट इलाके के ककरियामऊ निवासी आदर्श (3), टप्पा खजुरिया निवासी अर्चना (1) व खैराबाद के नयागांव मुबारकपुर निवासी शालिनी (6) को तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के साथ रोगों पर लगेगा अंकुश
जिले में इस समय संक्रामक रोग फैल रहे हैं। रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जेएन सिंह का कहना है कि अब बरसात समाप्त की ओर है। मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। जब मौसम में सर्दी बढ़ेगी तो इन रोगों पर अंकुश लग जाएगा। अक्तूबर के बाद वायरल का प्रकोप कम होता जाएगा।
हो रहा है इलाज
जिला अस्पताल में रोजाना बीमार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों को दवाइयां देकर इलाज कराया जा रहा है।
- डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल