फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two more policemen suspended in prisoner escape case

Sitapur News: बंदी भागने के मामले में दो और पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 27 Dec 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two more policemen suspended in prisoner escape case
सीतापुर। न्यायालय में पेशी पर आए एक बंदी के फरार होने के मामले में दो अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि, घटना के 96 घंटे बीत जाने के बाद भी बंदी का अब तक सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच के बाद लॉकअप मोहर्रिर हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार और कांस्टेबल मनोज राय को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल दफेदार वर्मा को निलंबित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते मंगलवार को बिसवां क्षेत्र के कोंडरा गांव निवासी लवकुश को जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांजर में भी छापा, हाइवे पर मचा हड़कंप
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों ने जिले के गांजरी क्षेत्रों में छापा मारा है। पुलिस ने आरोपी की ननिहाल से सटी एक तहसील और उसके संभावित ठिकानों वाले कई गांवों में दबिश दी, लेकिन अब तक नतीजा शून्य ही रहा है। वहीं, हाईवे पर स्थित एक खास इलाके में इस घटना के बाद से हड़कंप है। आशंका जताई जा रही है कि फरारी के बाद लवकुश को आखिरी बार हाईवे के उसी क्षेत्र में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed