फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two medical stores licenses cancel

लहरपुर में दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस रद्द

Sat, 03 Oct 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 03 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

डीजी परिवार कल्याण और निदेशक केंद्रीय औषधि भंडार ने शनिवार को जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखा। इस दौरान महिला अस्पताल के साथ लहरपुर, तंबौर व हरगांव स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जिसमें कई कमियां उजागर हुईं। वहीं डीजी परिवार कल्याण ने लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सटे दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


डायरेक्टर जनरल, परिवार कल्याण डॉ. रेनू जलोटा शनिवार को सीतापुर पहुंची। जहां पर डायरेक्टर ने लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां एक्सरे नहीं हो रहा था। फार्मासिस्ट निहाल अहमद अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक ने जच्चा-बच्चा केंद्र देखा। मरीजों का खाना बनाते देख पूछा कि जब अस्पताल में मरीज नहीं भर्ती हैं तब यह खाना किसके लिए बन रहा है।

जनरेटर खराब मिला, दवाएं कम मिलीं, गंदगी भी थी। इतनी बड़ी संख्या में खामियां देख निदेशक ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दिनेश से पूछा कि अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन से कितने एक्सरे हुए हैं।

इस पर डॉक्टर जवाब न दे सके। वहीं स्वास्थ्य केंद्र की दीवार से सटे मेडिकल स्टोर को देखकर डीजी परिवार कल्याण ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ को दोनों मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीजी तंबौर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची।

यहां पर गंदगी और अव्यवस्था देख जिम्मेदारों को फटकार लगाई। वहीं स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाने को कहा। इसी दौरान निदेशक ने महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां पर साफ-सफाई के अलावा अन्य खामियां मिलीं। जिसको लेकर निदेशक ने मातहतों को स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाने को कहा।


उधर, डायरेक्टर केंद्रीय औषधि भंडार डॉ. शर्मा हरगांव सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर ओपीडी, वार्ड व दवाओं का हाल देखा। अस्पताल परिसर में गंदगी देख डायरेक्टर ने अधीनस्थों को फटकार लगाई और स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाने को कहा। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं व जांच के बारे में भी जानकारी ली। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि जो खामियां पाईं गईं हैं उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed