फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two lakh population of 150 villages are suffering from electricity crisis since last three days.

Sitapur News: तीन दिनों से 150 गांवों की दो लाख आबादी बिजली संकट से बेहाल

Fri, 05 Jul 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 05 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two lakh population of 150 villages are suffering from electricity crisis since last three days.
पिसावां(सीतापुर)। बारिश के बाद रोस्टिंग का समय और बढ़ गया है। तीन दिन में महज 17 घंटे ही लोगों को बिजली मिल सकी है। लंबी कटौती के चलते उपभोक्ता काफी परेशान है।
विज्ञापन


पिसावां उपकेंद्र से जुड़े गांवों में सोमवार रात तीन बजे बारिश होते ही बिजली आपूर्ति गुल हो गई। मंगलवार शाम चार बजे बिजली बहाल हुई। मंगलवार देर रात तीन बजे फिर आपूर्ति बाधित हो गई। लोग सोकर उठे तो बिजली नहीं थी।
विज्ञापन

काफी देर तक बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। बुधवार की शाम पांच बजे फिर आपूर्ति बहाल हुई। सात घंटे बिजली मिलने के बाद बुधवार रात 12 बजे फिर चली गई। पूरी रात बिजली न आने से ग्रामीण उमस व गर्मी से परेशान रहे। जिसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह तीन दिन में केवल 17 घंटे ही लोगों को बिजली आपूर्ति मिल सकी। बिजली विभाग की मानें तो बारिश के बाद ब्रेकडाउन व फीडरों की मरम्मत के समय इमरजेंसी रोस्टिंग हो जाती है। दिन में पांच से छह घंटे की रोस्टिंग होने के कारण समय से ब्रेकडाउन फीडरों की मरम्मत नहीं हो पाती है।

अवर अभियंता राजेश गौतम ने बताया कि रोजाना रात में बारिश होती है। बारिश होने के बाद फीडर ब्रेक डाउन हो जाते हैं। सुबह जब मरम्मत का समय आता है तब रोस्टिंग हो जाती है। उन्होंने बताया कि रोस्टिंग लगातार पांच से छह घंटे की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed