फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Over a thousand poles toppled; power supply cut off in 3,000 villages.

Sitapur News: एक हजार से अधिक खंभे टूटे, तीन हजार गांवों की बिजली गुल

Mon, 28 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 28 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Over a thousand poles toppled; power supply cut off in 3,000 villages.
बिजली संकट
सीतापुर। बारिश और तेज हवा ने बिजली व्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। जिले में एक हजार से अधिक खंभे टूट गए, जबकि तारों पर पेड़ गिरने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से शहर, कस्बों और करीब तीन हजार गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत में जुटी हैं। दो दिन बाद रविवार दोपहर शहर के करीब आधे हिस्से में आपूर्ति बहाल हो सकी। गांवों में अभी भी संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

बिजली न आने से सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर हुई। शहर के कई मोहल्लों में लोग निजी हैंडपंपों से पानी भरते नजर आए। मोबाइल डिस्चार्ज होने से संपर्क भी बाधित रहा। बिजली के अभाव में घरों में अंधेरा छाने के साथ चक्कियां और कारखाने भी बंद रहे।
विज्ञापन

भवानीपुर और पुराना सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में दो दिन से बिजली नहीं थी। रविवार को विकास नगर, खूबपुर, तरीनपुर और भार्गव कॉलोनी में लोग निजी हैंडपंपों पर पानी भरते दिखे। सौरभ और सूरजभान ने बताया कि पानी के अभाव में दिनचर्या प्रभावित हुई। रामसहारे ने बताया कि मोबाइल डिस्चार्ज होने से संपर्क नहीं हो सका। रोहित ने बताया कि पानी की टंकी मंगाने के लिए फोन तक नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैराबाद की करीब 75 हजार आबादी तीन दिन से बिजली संकट झेल रही है। महेंद्रीटोला में जनरेटर से घरों की टंकियां भरी गईं। करनपुर, जोशीटोला और ललियापुर में नगरपालिका के टैंकरों से पानी पहुंचाया गया। बाजदारी टोला और हटौरा में लोग हैंडपंप से पानी भरते रहे। सिधौली के संतनगर में चार दिन से बिजली न आने पर लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
तंबौर क्षेत्र में तीन दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। 33 केवी लाइन के सात खंभे टूटे हैं। करीब 100 अन्य खंभे, 50 इंसुलेटर और 18 क्रास आर्म क्षतिग्रस्त हुए हैं। महोली नगर में तीन दिन बाद बिजली बहाल हुई, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के करीब चार लाख लोग अब भी बिजली का इंतजार कर रहे हैं। महमूदाबाद, बिसवां, पिसावां, मिश्रिख और नैमिषारण्य में भी आपूर्ति प्रभावित रही।
इनसेट : चार्जिंग के संकट में थमे ई-रिक्शा
बिजली आपूर्ति ठप होने से बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चार्ज नहीं हो सके। इससे रविवार को सड़क पर ई-रिक्शा कम रहे और यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। राकेश, मोहित, उदय और रामलखन ने बताया कि चालकों ने सामान्य से अधिक किराया मांगा। चालक रामनरेश, वीरेंद्र और अवधेश ने बताया कि बिजली न होने से वाहन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
इनसेट : पानी की टंकी भरने के 500 रुपये तक
विकास नगर, खूबपुर, सिविल लाइन, प्रेमनगर, विजय लक्ष्मी नगर, घूरामऊ बंगला और शिवम कॉलोनी में रविवार को किराये के जनरेटर चलते रहे। बिजली न होने से सबमर्सिबल बंद रहे। कुछ लोगों ने जनरेटर से टंकी भरने के लिए 500 रुपये तक वसूले। उपेंद्र, आशीष, सौरभ मिश्रा, गौरव सिंह और बबलू ने कहा कि मजबूरी में लोगों को महंगे दाम पर पानी खरीदना पड़ा।

इनसेट : तेजी से बहाली का प्रयास
अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि बारिश और तेज हवा से पूरे जिले में भारी नुकसान हुआ है। एक हजार से अधिक खंभे टूटे हैं। तारों पर पेड़ गिरने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। पूरे जिले में बिजली बहाल करने का तेजी से प्रयास किया जा रहा है।

बिजली संकट

बिजली संकट

बिजली संकट

बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed