{"_id":"62e2d742061e615d1d3d906e","slug":"two-lakh-devotees-took-a-dip-sitapur-news-lko6416306148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन
नैमिषारण्य में श्रावण अमावस्या पर चक्रतीर्थ में स्नान करते श्रद्घालु। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य में बृहस्पतिवार को श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। आदि गंगा गोमती व चक्रतीर्थ में स्नान किया। जिले के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी भक्तों का तांता लगा रहा।
तीर्थ व गोमती में स्नान व आचमन के बाद श्रद्धालुओं ने गोमती पर पुरोहितों को अन्न एवं दक्षिणा भेंट कर पुण्य अर्जित किया। प्रमुख दर्शनीय स्थलों ललिता देवी मंदिर, कालीपीठ, हनुमान गढ़ी, सूत गद्दी, व्यास गद्दी, देवपुरी मंदिर बाला जी मंदिर देवदेवेश्वर समेत अनेक मंदिरों में माथा टेका व मनौतियां मांगी। रात्रि 12 बजे से शुरू हुआ स्नान दान का क्रम देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान नगर के प्रसिद्ध शिव मन्दिरों में पूरे दिन भक्तों की भीड़ रही।
अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने बुधवार शाम से तीर्थ में डेरा डालना आरंभ कर दिया था। श्रावण मास की अमावस्या के दिन पितृ दोष से शांति के के लिए यह दिन विशेष फलदायक है। जिससे श्रद्धालुओं ने अपने तीर्थ पुरोहितों द्वारा पित्रों का विधि विधान से पूजन किया।
विज्ञापन
कालीपीठ संस्थान के महंत भास्कर शास्त्री ने भक्तों को कढ़ी चावल वितरित किया। समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल ने पूड़ी सब्जी का वितरण किया।
बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़
लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर के निकट स्थित प्रसिद्ध सूर्य कुंड मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर पूजा की। बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शंकर की विधि विधान से पूजा की। श्रद्धालुओं ने भीगते हुए पवित्र सरोवर में स्नान कर अपने आराध्य देव भगवान शंकर के दर्शन किए। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक, पूजा अर्चना, हवन पूजन आदि धार्मिक कार्य किए।