{"_id":"681a62c941a3ddf26d0c34af","slug":"two-injured-after-being-buried-under-debris-due-to-wall-collapse-sitapur-news-c-102-1-slko1037-131689-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो घायल
Wed, 07 May 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 07 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। हिलालपुर गांव में एक पक्की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिलालपुर गांव निवासी साजिद खान ने आरोप लगाया कि गांव के ही छत्रपाल व लल्लू की एक पक्की दीवार लगभग 11 फुट लंबी थी। दीवार उनके घर के दरवाजे के पास थी। सोमवार देर शाम दीवार ढह गई। इस दौरान उनके दरवाजे पर बैठे भाई जकाउल्ला (35) और कलाम (25) चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद परिजनों ने दोनों को दीवार के मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। साजिद खान ने यह भी आरोप लगाया है कि दीवार काफी कमजोर थी। कई बार कहने के बाद भी दीवार को ठीक नहीं कराया गया। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।