फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two hundred beds of L-Two and reserved for Corona patients.

कोरोना मरीजों के लिए एल-टू के दो सौ बेड और आरक्षित

Thu, 22 Apr 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two hundred beds of L-Two and reserved for Corona patients.
सिधौली/पिसावां (सीतापुर)। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमे तक की परेशानी बढ़ा दी है। इससे निपटने के लिए जिले में कोरोना मरीजों के लिए एल-टू लेवल के दो सौ और बेड आरक्षित करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। सिधौली और पिसावां सीएचसी को एल-2 अस्पताल बनाने को लेकर चल रही कवायदों के बीच गुरुवार को डीएम ने सीएमओ के साथ दोनों अस्पतालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पिसावां में गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको लेकर 200 और बेड बढ़ाने का टॉरगेट है। बताया जाता है कि 100 बेड का एल-2 पिसावां सीएचसी, 50 बेड वाला एल-2 सिधौली और 50 बेड का खैराबाद से संबंद्व बीसीएम में एल-2 बनना है। जबकि खैराबाद सीएचसी का एल-2 अभी 30 बेड का है, इसे भी 50 बेड का किया जाएगा। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एल-2 अस्पताल बनाने के लिए पिसावां और सिधौली सीएचसी को चुनाव है।
विज्ञापन

इसी को लेकर डीएम विशाल भारद्वाज गुरुवार को सीएमओ के साथ पिसावां सीएचसी पहुंचे, जहां पर उन्होंने सीएचसी का निरक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव मौजूद नहीं थे। सीएचसी पर 60 बेड के बजाय 50 बेड की ही जगह पर्याप्त पाई गई। इसको लेकर डीएम विशाल भरद्वाज, सीएमओ डॉ. मधू गैरोला ने प्रौधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पर बेड के रखरखाव व परिसर में गंदगी को लेकर डीएम ने नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। डीएम विशाल भारद्वाज ने सीएमओ के साथ सिधौली सीएचसी का भी निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।

लहरपुर में 150 बेड का अस्पताल बनाने पर विचार
लहरपुर में भी 150 बेड का अस्पताल बनाने का विचार हो रहा है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र शाही ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने सीएमओ डॉ. पीके सिंह के साथ लहरपुर पहुंचकर एक अस्पताल को देखा है। ये अस्पताल 150 बेड का है। जरूरत पड़ी तो इसे अधिग्रहित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed