{"_id":"69b8513f4350d9ba040ffaa8","slug":"two-farmers-die-after-being-crushed-by-a-tractor-trolley-that-overturned-uncontrollably-sitapur-news-c-102-1-slko1055-152056-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दबकर दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दबकर दो किसानों की मौत
Tue, 17 Mar 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
संदना इलाके में हादसे के बाद पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को उठाती जेसीबी।
- फोटो : संदना इलाके में हादसे के बाद पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को उठाती जेसीबी।
सीतापुर। संदना इलाके में सोमवार दोपहर काकोरी गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो किसान करीब दो घंटे तक दबे रहे। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तक तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रालामऊ निवासी 35 वर्षीय प्रदीप का ट्रैक्टर किराये पर लेकर 40 वर्षीय राजेंद्र गन्ना बेचने गए थे। गन्ना बेचकर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर काकोरी के पास अचानक उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों युवक उसके नीचे दब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को निकालने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद जेसीबी मशीन की मदद से ट्रॉली को हटाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजेंद्र की तीन बेटियां करती रहीं इंतजार
राजेंद्र के पिता लालता की दस वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। तीन बेटियां हैं। बेटियों की उम्र चार वर्ष, तीन वर्ष व दो वर्ष है। तीनों को अपने पिता के लौटने का इंतजार था। लेकिन उनका इंतजार खत्म नहीं हुआ। राजेंद्र की मौत की खबर उनके घर पहुंची तो परिजन बदहवास हो गए। वहीं, प्रदीप की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी दीपा व डेढ़ वर्ष का एक बेटा है।
विज्ञापन
-- -- -- -
दो बाइकों की टक्कर में पांच जख्मी
गोंदलामऊ। संदना इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर सोमवार को लौली पुलिया के पास दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए। एक बाइक पर मिश्रिख के अमेठी निवासी आसिफ (24), राहुल (21), गरसा निवासी सलमान (23) व दूसरी बाइक पर मिश्रिख निवासी राजाराम (25) व एक करीब 23 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सिधौली सीएचसी पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। संवाद