फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two bikes collided with a tractor-trolley, two youths died.

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराईं दो बाइक, दो युवकों की मौत

Mon, 01 Dec 2025 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided with a tractor-trolley, two youths died.
हादसे में जान गंवाने वाला एक युवक। - फोटो : हादसे में जान गंवाने वाला एक युवक।
महोली (सीतापुर)। इलाके के बड़ागांव मार्ग पर चवाबेगमपुर गांव के निकट शनिवार रात दो बाइक पर सवार छह लोग गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर के बीबीपुर गांव निवासी अजय (20), जगना निवासी अवधेश (37), सुमित (19), गंगाराम (49), पचेनापुर निवासी रंजीत (23) व मुकेश (49) दो बाइक से महोली में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। रात करीब 10:30 बजे चवाबेगमपुर गांव के निकट अंधेरे में बिना रिफलेक्टर लगाए गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को समय रहते न देख पाने के कारण दोनों बाइक ट्रॉली से टकरा गईं। इससे बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अवधेश को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि वहां अवधेश की मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों का इलाज जारी है। इंस्पेक्टर जंग बहादुर पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार हुआ जख्मी
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया में हाईवे पर स्थित जयपालपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। लखनऊ के आदिल नगर निवासी बाइक सवार सूरज कुमार (32) रविवार शाम अटरिया के रैतला जा रहे थे। हादसे के बाद लोगों ने उनको हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed