फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two accused of chicken theft arrested in encounter

मुर्गी चोरी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused of chicken theft arrested in encounter
सीतापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ में मुर्गी भरी पिकअप लूट के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ ने गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सीओ सदर प्रवीण यादव ने बताया कि 24 मार्च की रात ग्राम चक उमरी के पास हरदोई के युवक से मुर्गा छीन कर बेचे जाने की घटना हुई थी। मामले में केस दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर ओपी तिवारी, उपनिरीक्षक विकास यादव, निर्मल तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर पगरोई रेलवे अंडरपास के निकट से घटना में संलिप्त बिहारीगंज कोतवाली देहात निवासी हफीज व जुबेर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोनों के पास से 25 हजार की नकदी, एक पिकअप, एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों ने घटना कारित करने की बात को स्वीकार किया है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस की निंदा करते हुए लिखा कि दोनों आरोपियों को पुलिस गांव से लेकर गई थी। फिर मुठभेड़ की फर्जी पटकथा बना दी। हालांकि शिकायतकर्ता ने इस बात का दावा नहीं किया कि आरोपी निर्दोष हैं लेकिन उसने मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। वहीं सीओ सदर ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed