फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trying to build a political future on the land of the past

Sitapur News: अतीत की जमीन पर सियासी भविष्य संवारने की जुगत

Sat, 10 Jun 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Trying to build a political future on the land of the past
सीतापुर। 88 हजार ऋषि मुनियों की तपोभूमि पर समाजवादी पार्टी के अगुवाकार अतीत की जमीन पर स्वर्णिम भविष्य का ताना-बाना बुन रहे हैं। प्रदेश में बिखर चुके सपा के सियासी किले को एक बार फिर से खड़ा करने के लिए पार्टी के इतिहास से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन

लोक जागरण अभियान के तहत नैमिषारण्य में शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि जो अपने सुनहरे अतीत को याद नहीं रखते वे अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण नहीं कर सकते। इसलिए जरूरी है, कि नए लोग (कार्यकर्ता) जानें कि समाजवादी कैसे-कैसे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब लोहिया जी को जवाहर लाल नेहरू के काम करने का तरीका पसंद नहीं आया तो उन्होंने अलग पार्टी बना ली। तब से लेकर आज तक हम समाजवादी प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि सिर्फ समाजवादी ही सामंतवादी पार्टी भाजपा की सरकार से डरे नहीं। टूटे नहीं। हमारे मुखिया अखिलेश यादव बराबर जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मायावती ने भाजपा के डर से बहुजन समाज पार्टी को खत्म कर दिया। आपकी लड़ाई लड़ने वाला अगर कोई है तो अखिलेश यादव हैं। सपा के अलावा प्रदेश में कोई पार्टी बची नहीं है।

रोजमर्रा की मुश्किलों से ध्यान भटका रही भाजपा
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता की चुनौतियां और कठिनाइयां बढ़ीं हैं। भाजपा सरकार समाधान खोजने के बजाय मुश्किलों से हमारा ध्यान भटका रही है। सपा शासनकाल की याद दिलाते हुए वह बोलीं कि महिलाओं व बच्चों के प्रति अखिलेश यादव बेहद संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने ही डॉयल 1090 की शुरुआत कराई थी, जो आज भी चल रही है।

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के सिखाए गुर
शिविर में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के गुर सिखाए गए। विधायक रामअचल राजभर ने कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को पांच से छह जोन में विभाजित किया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जोन प्रभारी बनाया जाएगा। हर जोन में 35 से 40 सेक्टर होंगे। एक सेक्टर में 10 से 12 बूथ प्रभारी होंगे। इनकी मदद के लिए सह बूथ प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। बूथ प्रभारी पार्टी की नीतियां बताकर जनता को संंगठन से जोड़ने का काम करेंगे।

शिवपाल ने पूर्व प्रधान को दी श्रद्घांजलि
नैमिषारण्य में आयोजित प्रशिक्षण शिविर से वापस लौटते समय सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सिधौली के पास स्थित बाड़ी गांव पहुंचे। यहां पूर्व प्रधान सलीम खां की दिवंगत पत्नी पूर्व प्रधान अंजुम परवीन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. अंजुम परवीन ने बाड़ी गांव के विकास के लिए जो किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता।


सपा मुखिया ने ललिता देवी के दरबार में टेका माथा
सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार शाम नैमिषारण्य पहुंच गए। मां ललिता देवी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इसके बाद सपा मुखिया लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह चले गए। देर शाम उन्होंने मां ललिता देवी मंदिर व चक्रतीर्थ पहुंचकर दर्शन पूजन किया। चक्रतीर्थ पर महाआरती में शामिल हुए। प्रधान पुजारी राजनरायण पांडेय व ललिता देवी मंदिर में कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री व पुजारी लालबिहारी शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कराया। सपा मुखिया यहां रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed