फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Truck driver was killed due to illicit relationship

अवैैध संबंध के कारण की थी ट्रक चालक की हत्या

Thu, 06 Oct 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Truck driver was killed due to illicit relationship
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक ट्रक चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या की गई थी। महिला के पति ने ही उसे बांके से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात थाना संदना निवासी रामलखन (32) का शव मछरेहटा क्षेत्र के गांव मामुपुर कठेला के पास संदना मछरेहटा रोड पर खेत के किनारे पड़ा पाया गया था। शव की गर्दन धड़ से अलग थी। उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान थे। मृतक राम लखन ट्रक चालक था। वह केरल में रहकर ट्रक चलाता था। वह मंगलवार को ही घर आया था। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक के एक महिला से काफी समय से अवैध संबंध थे। महिला के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला से ट्रक चालक की मोबाइल से बात हुई। संदना से मछरेहटा रोड पर एक स्थान पर मिलने का वादा हुआ। ट्रक चालक महिला से मिलने पहुंचा था, तभी महिला का पति पहुंचा और धारदार हथियार से रामलखन पर वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक रामलखन नशे में था। कुछ दूर भागने के बाद रामलखन मछरेहटा थाना क्षेत्र के मामुपुर कठेला के पास गिर गया। तब भगीरथ ने हथियार से गर्दन व हाथ को धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागीरथ ने अवैध संबंध के चलते हत्या की बात स्वीकार की है। महिला ने बताया कि राम लखन अपने साथ रहने का दबाव बनाता था और आए दिन धमकी देता था। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed