फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Truck collides with pole, power cut in three localities

Sitapur News: खंभे से टकराया ट्रक, तीन मोहल्लों की बिजली गुल

Sun, 29 Dec 2024 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 29 Dec 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with pole, power cut in three localities
सीतापुर। शहर से सटे आनंद नगर इलाके में रविवार सुबह एक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में बिजली का खंभा गिर गया। इस वजह से चार मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। करीब छह घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहने से रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा हुआ। करीब 20 हजार की आबादी ने बिजली संकट झेला।
विज्ञापन

आनंद नगर मोहल्ले में रविवार सुबह बालू मंडी के पास एक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में खंभा गिर गया। इस घटना से बालू मंडी, अंबिकापुरम, आनंद नगर सेक्टर-एक व दो की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करवाई। दोपहर करीब 12 बजे टीम पहुंची। उसके बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई। अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने बताया कि बिजली का खंभा गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में कराया पंजीकरण
बिजली विभाग की तरफ से रविवार को शिविर लगा। शिविरों में एकमुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं के पंजीकरण करवाएं गए। अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने बताया कि जिले में करीब 10 स्थानों पर शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में 500 से अधिक उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed