फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trees fell in the storm and the city lost electricity

Sitapur News: आंधी-पानी में गिरे पेड़ तो शहर की बिजली हुई गुल

Tue, 02 May 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 02 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Trees fell in the storm and the city lost electricity
सीतापुर में बारिश से छाता लेकर बचती युवतियां। 
सीतापुर। बदली, धूप व बारिश के साथ सोमवार को मौसम ने कई रंग बदले। सुबह काली घटाओं से मौसम सुहाना रहा। दोपहर में धूप ने उमस बढ़ा दी। इसके बाद तेज हवा के बीच हुई झमाझम बारिश ने मौसम को फिर से खुशगवार बना दिया। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। आंधी-पानी से शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। बिजली तारों पर कई जगहों पर पेड़ की डाल गिकी जिससे शहर में करीब तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रही। वहीं, तेज हवा से एसपी ऑफिस में लगा टॉवर धराशायी हो गया। शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। पारे में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मंगलवार को भी जिले के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में दोपहर करीब चार बजे काले बादलाें की आवाजाही शुरू हुई और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ की डाल गिरने से शहर में बिजली गुल हो गई। पॉवर कॉर्पोरेशन की टीम मरम्मत करने में जुटी रही। आंधी के चलते लालकुर्ती व पीएसी की तरफ तारों पर कहीं डाल गिरी तो कहीं पर पेड़ गिर गए। इससे विजयलक्ष्मी नगर, प्रेमनगर, अंबेडकर नगर सहित अन्य मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। तीन घंटे तक बिजली न आने से शाम के समय सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। पॉवर कॉर्पोरेशन की टीम मरम्मत करने में जुटी रही। एसडीओ प्रथम शुभम ने बताया पेड़ों की वजह से दिक्कत आई है। इसे दुरुस्त करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ तेज बारिश से एसपी ऑफिस के सामने जलभराव हो गया। वहीं, हवा के तेज झोंके से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगा टॉवर गिर गया। हालांकि टॉवर काम नहीं कर रहा था। जिससे किसी तरह का नुकसान नहीं होने की बात कही गई।शहर के अलावा खैराबाद, हरगांव, इमलिया सुल्तानपुर आदि क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया साथ ही जलभराव भी हो गया। पिछले 24 घंटों के मुकाबले पारे में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल को नुकसान
बारिश ने खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इससे किसान मायूस नजर आए। मौसम बिगड़ने से किसानों ने गेहूं की कटाई व मड़ाई फिलहाल रोक दी है। किसान विश्वपाल सिंह ने बताया कि खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगने से अब मड़ाई के लिए उसे सूखने तक इंतजार करना पड़ेगा। फसल भीगने से गेहूं का दाना काला पड़ने का खतरा बन गया है। किसान इलियास अंसारी ने बताया कि मौसम साफ होने तक गेहूं की कटाई व मड़ाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed