फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trees collapsed due to storm, traffic stalled

आंधी बारिश से पेड़ धराशाई, आवागमन ठप

Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Trees collapsed due to storm, traffic stalled
सदर मार्ग पर विद्युत लाइन पर गिरे पेड़ को हटवाते विद्युत कर्मी। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में 20 मिनट की तेज आंधी व पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तमाम पेड़ गिर गए। सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया। शहर सहित पूरे जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर में तीन घंटे तक बिजली गुल रही। अटरिया में बरसात के साथ हल्के ओले भी गिरे। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

गुरुवार को तीन बजे तक मौसम सामान्य बना हुआ था। तेज धूप निकली थी। करीब 3:30 बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ। कुछ ही देर में तेज आंधी से हर तरफ कुछ न कुछ गिरने की आवाजें आनी लगीं। सदर तहसील परिसर में पीपल का एक बहुत पुराना पेड़ गिर गया। उस दौरान वहां कोई आवागमन नहीं था। इसी तरह शहर के डालडा मिल के पास जीटी रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन बंद हो गया। कुछ देर के लिए वाहन खड़े नजर आए। इसी तरह रम्पा टाकीज के पास एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई हताहत नहीं हुआ। शहर में लालबाग चौराहा सहित कई जगहों पर लगी होर्डिंग्स उड़ गई।
विज्ञापन

कमलापुर संवाद के अनुसार बरई जलालपुर में तेज आंधी से दुकानों के टीन शेड उड़ गए। बारिश और आंधी के कारण नेशनल हाईवे पर शुक्ला ढाबा के नजदीक एक नीम का पेड़ गिर गया, जिससे हाईवे जाम हो गया। नेशनल हाईवे टीम की सूचना दी गई। क्रेन बुलाकर पेड़ हटाया गया और आवागमन सुचारु रूप से चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैराबाद संवाद के अनुसार आईटीआई के पास पेड़ की टहनी रोड पर गिर गई। पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी माया प्रकाश मिश्र की टीन उड़ गई। इसी तरह जिले में तमाम जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई। इसकी वजह से पूरे जिले की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। शहर में चार बजे से गुल हुई बिजली शाम सात बजे तक बहाल नहीं हो सकी। पावर कॉर्पोरेशन मरम्मत करने में जुटा हुआ है। अटरिया संवाद के अनुसार अटरिया में आंधी-पानी के साथ हल्के ओले भी गिरे।

कच्चे आम टूटकर गिरने से किसान परेशान
खैराबाद क्षेत्र में आंधी-पानी ने बागवानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। बागवान संदीप मिश्र, भगत, रामसेवक, मुनीर, रामखेलावन आदि ने बताया कि आंधी ने आम की फसल को चौपट कर दिया है। आंधी से काफी अधिक मात्रा में फल गिर गए है। इसी तरह औरंगाबाद, महोली, एलिया सहित अन्य जगहों पर आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed