{"_id":"67a8309ea004a255860b666c","slug":"traveller-mini-bus-full-of-devotees-returning-from-maha-kumbh-overturned-in-sitapur-seven-people-were-injured-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस पलटी...सात लोग घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस पलटी...सात लोग घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती
Sun, 09 Feb 2025 10:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:05 AM IST
सार
महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस पलटी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकारी के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।
विज्ञापन
बताया गया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। बस अचानक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे पोल से टकराई, इसके बाद पलट गई। इसमें नेपाल के यात्री सवार थे।
विज्ञापन
जिला एंबुलेंस प्रभारी अभिषेक अवस्थी ने बताया कि नेपालापुर से लखीमपुर हरगांव रोड पर नानकारी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सात लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर जिला अस्पताल की नजदीकी चार एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन