{"_id":"5e34690b8ebc3e4b1b5cd16d","slug":"transfer-of-teacher-sitapur-news-lko5059606146","type":"story","status":"publish","title_hn":"977शिक्षकों को गैर जनपद तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
977शिक्षकों को गैर जनपद तबादला
विज्ञापन
सीतापुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण को लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद में काउंसलिंग आयोजित की गई। इसमें 977 शिक्षकों ने अपने प्रपत्र चेक कराकर गैर जनपद जाने की प्रक्रिया पूरी कराई। वहीं 28 शिक्षक गैर हाजिर रहे।
गौरतलब है कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण को लेकर 20 जनवरी तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। इसके बाद आवेदन करने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग कराई जानी थी। इसके लिए बीएसए ने ब्लॉकवार शिक्षकों को बुलाया था।
शुक्रवार को एलिया, महोली, हरगांव, पहला व खैराबाद विकासखंड क्षेत्र के शिक्षकों को सुबह नौ बजे डायट पर बुलाया गया था। यहां पर बने ब्लॉक क्षेत्रवार काउंटर पर जाकर शिक्षकों ने अपने मूल अभिलेख आवेदन करने वाले प्रपत्रों से मिलान कराकर चेक कराए। शुक्रवार को 1005 शिक्षकों को बुलाया गया था जिनमें 977 शिक्षक शामिल हुए। इन शिक्षकों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कराकर गैर जनपद जाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
वही इस काउंसलिंग से 28 शिक्षक अनुपस्थित रहे। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि शनिवार व सोमवार को भी काउंसलिंग होगी। इस दिन 1800-1800 शिक्षक बुलाए गए हैं।