{"_id":"5e3469bf8ebc3e4b4102765b","slug":"training-sitapur-news-lko505960854","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे एक दर्जन कार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे एक दर्जन कार्मिक
विज्ञापन
सीतापुर। त्रिस्तरीय पंचायत के तीन पदों के लिए तीन फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए नियुक्त किए गए कार्मिकों को शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ट्रेनिंग दी गई। इसमें 12 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से दो फरवरी को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। तीन फरवरी को मतदान होगा। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए 64 पोलिंग पार्टियों को जिम्मेदारी दी गई है। 59 बूथों पर मतदान होगा। पांच पोलिंग पार्टी रिजर्व हैं। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित चार कार्मिक हैं। शुक्रवार को इन्हें मतदान कराने के गुर जिला विकास अधिकारी आरके पांडे एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी एसके सिंह ने विकास भवन सभागार में सिखाए।
कार्मिकों को मतपत्रों को वोटरों को देने एवं उन्हें मतपेटी में डालने समेत फर्जी वोट न होने आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मतपेटी को सील करने एवं उसे जमा करने के समय की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान कार्मिकों के सवालों का उत्तर दिया गया। दो शिफ्टों में ट्रेनिंग दी गई। सुबह कार्मिकों को एवं शाम को सेेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रटों को प्रशिक्षण दिया गया। उल्लेखनीय है कि एक-एक प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।