फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Train will run from Sitapur to Shirdi and Mumbai

सीतापुर से शिरडी व मुंबई के लिए चलेगी ट्रेन

Fri, 07 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Train will run from Sitapur to Shirdi and Mumbai
सीतापुर। सीतापुर से शिरडी और मुंबई जाने वाले लोगों को अब जंक्शन से ही ट्रेन मिलेगी। नौ जनवरी से जंक्शन से लोकमान्य तिलक ट्रेन यात्रियों को लेकर रवाना होगी। इस ट्रेन के जंक्शन से संचालित होने से यात्रियों को काफी सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन

अभी तक सीतापुर से शिरडी और मुंबई जाने के लिए कोई सीधे ट्रेन नहीं थी। यात्रियों को अगर मुंबई जाना होता था तो उन्हें लखनऊ से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। इससे उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ती थी। समय भी लगता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिले के लोग काफी समय से मुंबई के लिए ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए सांसद राजेश वर्मा ने कोशिश की थी।
विज्ञापन

उसके सकारात्मक परिणाम नजर आए। रेलवे ने सीतापुर जंक्शन से शिरडी और मुंबई के लिए ट्रेन चलाने को हरी झंडी दे दी है। रेलवे बोर्ड की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। सीतापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक यह ट्रेन चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई में एक स्टेशन का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने पहले ट्रेन चलाने का आदेश जारी किया था। कब से चलेगी, यह तय नहीं था, लेकिन गुरुवार को जारी आदेश के साथ यह भी साफ हो गया है। अब सीतापुर जंक्शन से नौ जनवरी से ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सीतापुर से मुंबई जाएगी और तीन दिन मुंबई से सीतापुर को आएगी।
नौ को रात 8:30 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी ट्रेन
जंक्शन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि नौ जनवरी से जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनेस ट्रेन की शुरुआत हो रही है। ट्रेन संख्या 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनेस से शाम चार बजकर 25 मिनट पर चलेगी। अगले दिन दोपहर में तीन बजकर 30 मिनट पर ऐशबाग पहुुंचेगी। ऐशबाग से तीन बजकर 50 मिनट पर ट्रेन सीतापुर के लिए रवाना होगी। जंक्शन पर पांच बजकर 40 मिनट पर आएगी। करीब दो घंटे 50 मिनट तक जंक्शन पर रुकेगी। इसके बाद रात आठ बजकर 30 मिनट पर ट्रेन संख्या 12108 बनकर मुंबई के लिए रवाना होगी।

जंक्शन से सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन
जंक्शन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि ट्रेन 12107 सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को सीतापुर से चलेगी। इसी तरह से 12108 ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को मुंबई से सीतापुर के लिए चलेगी। इस ट्रेन का सीतापुर और लखनऊ के बीच ठहराव मोहिबल्लापुर, सिधौली में होगा। इसके अलावा किसी भी स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed