फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Traders tested quality on the spot with lab van

व्यापारियों ने लैब वैन से मौके पर परखी गुणवत्ता

Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traders tested quality on the spot with lab van
बिसवां/सीतापुर। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की तरफ से ऑन व्हील लैब वैन से मौके पर ही खाद्य सामग्री की जांच कर उनकी गुणवत्ता को नि:शुल्क परखा गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए शनिवार को तहसील बिसवां क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच की गई। जांच में व्यापारियों ने मौके पर ही आटा, बेसन, दालें, पानी, सब्जी मसाले, चावल, छोला सब्जी, दही, दूध, घी व तेल आदि की गुणवत्ता को परखा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में नगर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके वर्मा व ग्रामीण खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पांडे ने संयुक्त रूप से खाद्य पदार्थों की जांच कराने के लिए व्यापारियों को प्रेरित किया। मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए अब सचल लैब के माध्यम से मौके पर पहुंचकर ही नमूना जांच की सुविधा शुरू की है। फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से तहसील क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जाकर वहां पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed