फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tractor-trolley laden with sugarcane overturned, major accident averted

Sitapur News: गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला

Sat, 09 Mar 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 09 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley laden with sugarcane overturned, major accident averted
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पर लदा गन्ना ओवरब्रिज से नीचे सड़क पर गिर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। शनिवार दोपहर बाद गन्ना हटाया जा सका। इसके बाद आवागमन सुचारु हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात टांडा की तरफ से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा जा रहा थी। रेलवे क्राॅसिंग पर बने ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई, जब तक चालक संभालता तब तक ट्रॉली रेलिंग की तरफ पलट गई। इससे आधे से अधिक गन्ना ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस दौरान ओवरब्रिज के नीचे कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर गन्ना फैलने से आवागमन बाधित रहा। शनिवार सुबह सबसे अधिक समस्या छात्र-छात्राओं को हुई। मालूम हो कि ओवरब्रिज के नीचे चार बड़े कॉलेज हैं। शनिवार दोपहर बाद ढाई बजे के करीब गन्ना हटाकर यातायात को सुचारु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed