फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Took a dip in Chakratirtha and Gomti, earned merit by donating to priests

Sitapur News: चक्रतीर्थ व गोमती में डुबकी लगाई, पुरोहितों को दान देकर पुण्य कमाया

Wed, 18 Mar 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Took a dip in Chakratirtha and Gomti, earned merit by donating to priests
फोटो-13नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद
नैमिषारण्य (सीतापुर)। चैत्र अमावस्या पर बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। चक्रतीर्थ व गोमती में स्नान के बाद पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। मां ललिता देवी समेत विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन कर मन्नतें मांगी। इस दौरान पितृदोष निवारण के लिए यजमानों ने अपने पुरोहितों से पिंडदान व तर्पण भी कराया।
विज्ञापन

अमावस्या पर्व पर धर्म-कर्म के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम मंगलवार रात 12 बजे से शुरू हो गया था। देर रात से ही श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ व आदि गंगा गोमती में स्नान करना शुरू कर दिया। स्नान, मार्जन के उपरांत श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को अन्न भेंट कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी दिखी लेकिन दिन चढ़ते ही गहमा-गहमी बढ़ गई। स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी मंदिर में प्रसाद चुनरी चढ़ाकर माथा टेका और पवित्र पंच प्रयाग तीर्थ का मार्जन किया। इसके उपरांत प्रमुख दर्शनीय स्थलों हनुमान गढ़ी, कालीपीठ, सूत गद्दी, व्यासगद्दी, देवपुरी मंदिर, बालाजी मंदिर, देवदेवेश्वर, महाकाली मनसा देवी मंदिर आदि में माथा टेककर मनौतियां मांगी। प्रसिद्ध मंदिरों में पूरे दिन पूजा पाठ व अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। यजमानों ने पितृदोष निवारण के लिए अपने पुरोहितों से पिंडदान और तर्पण भी कराया और सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed