{"_id":"5e1227248ebc3e880710442a","slug":"toilets-will-be-built-in-the-city-sitapur-news-lko5014932101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनेंगे तीन सुलभ शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनेंगे तीन सुलभ शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय न होने की समस्या जल्द दूर होने वाली है। तीन स्थानों पर सामुदायिक सुलभ शौचालय बनवाए जाएंगे। एक शौचालय पर पंद्रह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह दस सीट वाले शौचालय होंगे। यहां पर महिला, पुरुष व दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय बनेंगे। इन शौचालयों को बनाने की जिम्मेदारी अखिल भारतीय पर्यावरण ग्रामीण विकास संस्थान, कानपुर को दी गई है।
शहर में सार्वजनिक स्थानो पर शौचालय न होने से राहगीरों को बहुत दिक्कतें आती है। वह खुले में शौच जाने को मजबूर होते है। जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगातार स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है लेकिन शहर में इसकी धज्जियां उड़ रही है। इस पर नगरपालिका ने इस समस्या को देखते हुए दूर करने का निर्णय लिया है।
इसके तहत शहर में तीन स्थानों पर सामुदायिक सुलभ शौचालय बनवाए जाएंगे। एक शौचालय पर 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह शौचालय शहर के चुंगी चौकी स्थित सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन के बाहर व रोडवेज बस स्टॉप के निकट बनेंगे। चुंगी चौकी के सामुदायिक सुलभ शौचालय की नींव रखकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य मार्गो पर ही शौचालय की समस्या
शहर के प्रमुख मार्ग पर ही शौचालय की दिक्कत बनी हुई है। अगर शहर के आखिरी छोर कांशीराम कॉलोनी से बात की जाए तो कोतवाली तक एक भी शौचालय नहीं है। जिला अस्पताल व लालबाग चौराहे के पास केवल शौचालय बना हुआ है।
इसके बाद रोडवेज से लेकर रेलवे स्टेशन व वैदही वाटिका तक शौचालय नहीं है। इससे जब प्रमुख मार्गो पर ही शौचालय नहीं है तो लोगो को दिक्कतें आती है। अब जब यह बनकर तैयार हो जाएंगे तो यह समस्या दूर हो जाएगी।