{"_id":"5d1264a88ebc3e3c8558e72b","slug":"today-nomination-will-be-file-sitapur-news-lko4672583197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समेत 137 रिक्त पदों के लिए आज दाखिल होंगे परचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान समेत 137 रिक्त पदों के लिए आज दाखिल होंगे परचे
विज्ञापन
सीतापुर। त्रिस्तरीय पंचायत के जिले में रिक्त 137 पदों के लिए उप चुनाव होगा। यहां के रिक्त प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 26 जून से नामांकन होंगे। यह प्रक्रिया ब्लॉक मुख्यालय पर अपनाई जाएगी। 27 जून को दाखिल परचों की जांच तथा 28 जून को नामांकन वापसी व चुनाव चिंह आवंटन होंगे। छह जुलाई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।
आठ जुलाई को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। मालूम हो कि जिले में प्रधान समेत 137 पद रिक्त चल रहे हैं। यहां के एलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत हेमपुर, ब्लॉक कसमंडा की ग्राम पंचायत पैसिया, गोंदलामऊ की असल, पहला की ग्राम पंचायत सरैंया बल्देव सिंह, कोरार, वाजिद नगर, घूरीपुर, ब्लॉक पिसावां की ढकिया कलां, मछरेहटा की मिर्जापुर उत्तरी, राठौरपुर, लहरपुर की खानपुर मोहिद्दीनपुर एवं ब्लॉक हरगांव की ग्राम पंचायत नौनेर में रिक्त प्रधान पद शामिल हैं।
इसी प्रकार बीडीसी के चार पदों पर उप चुनाव होगा, इनमें ब्लॉक मछरेहटा के बीडीसी वार्ड संख्या 45 बडऱावां सुरक्षित, सकरन के वार्ड 15 लखुवाबेहड़ एवं 85 सेमरा खुर्द, सिधौली ब्लाक के बीडीसी वार्ड संख्या 82 कोडरिया-1 पद शामिल हैं। इसके अलावा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त 121 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के लिए उप चुनाव होगा।
विज्ञापन
सभी रिक्त पदों के उप चुनाव की निर्वाचन अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस चुनावी प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने उप चुनाव के लिए सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। साथ ही उन्होंने 19 आरओ एवं 19 ही एआरओ नियुक्त कर दिए हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/ निकाय) सुरेश कुमार बताया कि ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बुधवार को सभी रिक्त पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। अगले दिन यानी 27 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
जबकि 28 को दाखिल नामांकन पत्रों की वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। छह जुलाई को मतदान प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सुबह सात बजे से शुरू यह प्रक्रिया सायं पांच बजे तक चलेगी। आठ जुलाई को ब्लॉक मुख्यालय पर वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।