{"_id":"6b0c7865d477dc0b140fe7a7","slug":"today-is-the-last-chance-to-correct-the-marksheet-sitapur-news-c-102-1-brp1007-168683-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मार्कशीट में सुधार का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मार्कशीट में सुधार का आज अंतिम मौका
Mon, 30 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड की कक्षा नौ और 11 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों को दुरुस्त कराने का सोमवार को अंतिम मौका है। जिन विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम या पते में कोई गलती है, वे तत्काल अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर उसे ठीक करवा सकते हैं। बोर्ड की ओर से संशोधन के लिए वेबसाइट सोमवार रात 12 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद नामावली में सुधार का कोई और अवसर नहीं मिलेगा।
यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया था। इसी डाटा के आधार पर विद्यार्थी आगे कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने संबंधित विद्यालयों को विद्यार्थियों की नामावली उपलब्ध करा दी थी, ताकि वे अपने विवरण का मिलान कर सकें और किसी भी त्रुटि को समय रहते ठीक करा सकें।
विद्यालयों को विद्यार्थियों को नामावली दिखाकर उनके विवरण की जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। इसमें नाम की वर्तनी, माता-पिता के नाम और पते सहित अन्य जानकारियों का मिलान करना जरूरी है। किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर विद्यार्थी को तत्काल प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी देनी होगी, ताकि निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन संशोधन कराया जा सके।
विज्ञापन
मार्कशीट में हो सकती है परेशानी
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कक्षा नौ और 11 में दर्ज विवरण ही आगे की बोर्ड परीक्षा के लिए आधार बनता है। ऐसे में निर्धारित समय के भीतर त्रुटियां ठीक नहीं कराने पर भविष्य में मार्कशीट और अन्य शैक्षिक अभिलेखों में भी गलत विवरण दर्ज हो सकता है। बाद में नाम या अन्य जानकारियों में संशोधन कराने के लिए विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
सुधार का नहीं मिलेगा दूसरा मौका
डीआईओएस संतोष देव पांडेय ने बताया कि विद्यार्थी निर्धारित समय के भीतर अपने प्रधानाचार्य से संपर्क कर नामावली में दर्ज त्रुटियों को ठीक करवा लें। इसके बाद संशोधन का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।