फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tiger seen in Pisawan, made buffalo a morsel

Sitapur News: पिसावां में दिखा बाघ, भैंस को बनाया निवाला

Fri, 02 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tiger seen in Pisawan, made buffalo a morsel
नेरी (सीतापुर)। पिसावां क्षेत्र में बाघ दिखा है। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। बाघ ने एक भैंस को निवाला बनाया है। कठिना नदी के किनारे भैंस का क्षत-विक्षत शव मिला है। वन विभाग की टीम ने कांबिंग कर पगचिह्न के आधार पर क्षेत्र में बाघ होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

अंबारी गांव निवासी उदन बुधवार दोपहर बाद अपने मवेशियों को चराने कठिना नदी की ओर गया था। देर शाम उसकी एक भैंस लापता हो गई। काफी तलाश करने पर भी जब भैंस नहीं मिली तो उदन ने गांववालों को सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जब तलाश शुरू की तो नदी किनारे भैंस का शव मिला। गुरुवार सुबह वन क्षेत्राधिकारी के एन भार्गव, वन दरोगा राहुल यादव, संतराम, शैलेंद्र कुमार, नंदलाल मौके पर पहुंचे और जांच की। बता दें कि कुछ दिन पहले ही महोली क्षेत्र में बाघ एक खेत में नौ घंटे तक बैठा रहा। जिसके बाद वह कूदकर कठिना नदी की ओर तलहटी में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी विनीत ने बताया कि मौके पर बाघ के पगचिह्न मिले हैं। प्रतीत होता है कि बाघ ने ही भैंस का शिकार किया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed