{"_id":"67f4124a8f9176c95a0db524","slug":"tiger-attacked-buffalo-sitapur-news-c-102-1-stp1003-129828-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाघ ने भैंस पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाघ ने भैंस पर किया हमला
Mon, 07 Apr 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। तीन माह पूर्व बाघ ने जिस जगह पर भैंस का शिकार किया था, उसी जगह सोमवार दिन में बाघ ने भैंस पर हमला किया। ग्रामीणों की मानें तो भैंस के शोर मचाने पर वह लोग शोर मचाते हुए दौड़े तो बाघ झाड़ियों में चला गया। सूचना वन विभाग को दी गई। अधिकारी ऐसी किसी सूचना से इन्कार कर रहे हैं।
वन रेंज हरगांव के ढोलई गांव के लोग सरायन नदी के करीब कारेदेव बाबा स्थान के पास सोमवार दोपहर बाद भैंस चराने गए थे। इसी दौरान छत्रपाल की भैंस नदी किनारे झाड़ियों की ओर चली गई। इसी दौरान एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। छत्रपाल ने बताया कि भैंस ने शोर मचाया तो हम लोग दौड़े। इस पर बाघ भाग गया। बाघ के हमले में भैंस के पिछले हिस्से में गहरे घाव हो गए हैं। वन विभाग को सूचना दे दी गई है।
बाघ के हमलावर होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अगर सूचना मिलती है तो मौके पर टीम भेजी जाएगी।
- बीनू पाल, रेंजर, हरगांव रेंज